पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, घटयात्रा निकलेगी

पंचकल्याणक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, घटयात्रा निकलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. छोटा बांगड़दा स्थित स्मृतिनगर दिगंबर जैन मंदिर में मज्जिनेंद्र जिनबिंब पंच कल्याणक प्राण-प्रतिष्ठा और पंचगजरथ महोत्सव 31 जनवरी से 6 फरवरी तक मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान घटयात्रा निकलेगी। ध्वजारोहण, हवन होगा। 8 फरवरी को 1008 कलशों से पहली बार महामस्तकाभिषेक भी होगा।

महामहोत्सव समिति के तरुण भैया और डॉ. संजय जैन ने बताया मुनि प्रसन्नसागर महाराज के सान्निध्य में होने वाले महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह 7.30 बजे घटयात्रा के साथ होगी। इसके बाद गर्भकल्याणक (पूर्व रूप) प्रतिष्ठा और दैनिक कार्यक्रम होंगे। समिति अध्यक्ष प्रदीप बडज़ात्या ने बताया 2 फरवरी को जन्म कल्याणक, 3 को तप कल्याणक और दीक्षा, 4 फरवरी को ज्ञान कल्याणक, 5 फरवरी को मोक्ष कल्याणक होगा। इस दिन सुबह नवीन वेदी में बिंब स्थापन, कलशारोहण, ध्वजारोहण, हवन होगा। दोपहर में पंच गजरथ पूजन एवं परिक्रमा होगी। रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।