पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. चोइथराम मंडी में बटले (मटर) तीन रुपए किलो बिक रहे है। दूर-दराज से माल लेकर आने वाले किसानों को लागत तो दूर उलटा घाटा उठाना पड़ रहा है। ज्यादा आवक की वजह से ऐसी स्थिति बन रही है। उधर, किसानों में इसको लेकर नाराजगी है। किसान को एक बोरी (50 किलो) बटले के 150 रुपए मिल रहे है जबकि इतने ही रुपए उनको बोरी की व्यवस्था, ट्रांसपोर्टेशन और हम्माली में ही लग रहे है। किसान सोहनसिंह दांगी और रितेश धाकड़ का कहना है हमारे हाथ तो कुछ भी नहीं आ रहा है। लागत और मुनाफा तो बहुत दूर की बात है। यदि ऐसा ही रहा तो वे मंडी में माल नहीं लाएंगे। व्यवसायी प्रकाश परमार के अनुसार मंडी में बटले की आवक ज्यादा है। 50 गाड़ी माल रोज आ रहा है।
मंडी प्रशासन एक मूल्य निर्धारित करें: किसान संघ
- भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता जगदीश रावलिया के अनुसार एक बीघा जमीन में करीब 8-10 हजार रुपए खाद-बीज लगता है। उसमें 50 बोरी (एक बोरी में करीब 50 किलो) बटला उगता है। उन्होंने कहा किसान को उसकी उपज का मुनाफा तो दूर फायदा भी नहीं मिल रहा है। नुकसान किसान क्यों उठाएं? इस मामले में किसान संघ जल्द ही मंडी प्रशासन से मिलेगा और एक तय मूल्य निर्धारित करने की मांग करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.