पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी और कर्जे से परेशान ड्रायवर ने फांसी लगाई

पत्नी और कर्जे से परेशान ड्रायवर ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। पत्नी से आए दिन होने वाले झगड़े और कर्जे से परेशान होकर ड्रायवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह ड्रायवर की मां घर पहुंची तो बेटा फंदे पर झूल रहा था।


पलासिया पुलिस ने शव का शाम 4.30 बजे पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया शिवकुमार पिता कैलाश केथवास निवासी विनोबा नगर मंगलवार रात शादी समारोह से लौटा। रात में उसका पत्नी कविता से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद पत्नी से भाईयों और पिता को बुला लिया। भाईयों और पिता ने शिवकुमार की पिटाई कर दी। जिसके बाद कविता अपने मायके चली गई। कविता आए दिन उससे विवाद करती रहती थी। जिससे वह परेशान था। रात में हुई घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चला गया था। बुधवार सुबह वह घर के बाहर आसपास के लोगों से बात कर रहा था। इसके बाद वह घर में गया और फांसी लगा ली। मां राधाबाई घरेलू काम कर पहुंची तो घटना का पता चला। परिजनों ने बताया शिवकुमार पर ढ़ाई लाख रुपए से ज्यादा का कर्जा भी था। इस कारण भी वह परेशान था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।