पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को रवींद्र नाट्य गृह में बीआरटीएस पर खुली सुनवाई की। किसी ने बीआरटीएस को अच्छा बताया तो किसी ने तत्काल इसे खत्म करने की पुरजोर पैरवी।
मंत्री विजयवर्गीय के समक्ष बात रखने के लिए हर कोई व्यक्ति आतुर था। इंजीनियर, डॉक्टर से लेकर गृहिणी तक ने अपनी बात मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने अच्छे सुझाव, गंभीर लापरवाही और परेशानियों को लिखा भी। वैसे अधिकांश लोग बस लेन में कारों की इंट्री जारी रखने के पक्ष में थे। उनका कहना था कि इससे ट्रैफिक की समस्या बहुत हद तक कम हो गई है। जबकि कुछ का कहना था कि कार चलने के कारण सस्ते लोक परिवहन का साधन शुरू होने से पहले खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएगा। कलेक्टर, निगमायुक्त, आईडीए सीईओ, सिटी बस के एमडी, सीईओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.