पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानिए... डेविस कप का नया नाम क्या है?

जानिए... डेविस कप का नया नाम क्या है?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। इंदौर में 31 जनवरी से होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए इंदौर टेनिस क्लब में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां भारत और चीनी ताइपे के बीच मुकाबला होगा। पहले दिन 31 जनवरी को सिंगल्स मुकाबले खेले जाएंगे। मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इंदौर टेनिस क्लब में 2000 से अधिक दर्शक मैच का लुत्फ उठाएंगे। विश्व की सबसे प्राचीन और लोकप्रिय स्पर्धाओं में से एक डेविस कप को इस वर्ष से द वल्र्ड कप ऑफ टेनिस के नाम से जाना जाएगा।

भारतीय डेविस कप टीम के नॉन प्लेइंग कैप्टन आनंद अमृतराज ने कहा है कि वे चीनी ताइपे टीम को हलके में नहीं लेंगे। टाई से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमारे चांसेज अच्छे हैं। हमारी टीम मजबूत है और हम मुकाबला जीतेंगे। इस मौके पर सोमदेव देवबर्मन, यूकी भांबरी, रोहन बोपन्ना और साकेत मेनेनी भी मौजूद थे।
इंदौर टेनिस क्लब में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक एशिया-ओसीनिया ग्रुप-1 में भारत और चीनी ताइपे के बीच मुकाबला होगा। पहले दिन सुबह 10 बजे से पहला सिंगल्स मैच होगा। उसके बाद दूसरा सिंगल्स होगा। दूसरे दिन 1 फरवरी को डबल्स के मैच होंगे। 2 फरवरी को रिवर्स सिंगल्स मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम के सोमदेव देवबर्मन ने कहा कि हमारे एकल और युगल दोनों खिलाड़ी अच्छे हैं। चीनी ताइपे के साथ कड़ा मुकाबला होगा। कोर्ट के स्लो होने पर उन्होंने कहा हम इस कोर्ट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। जल्द ही हम इससे तालमेल बिठा लेंगे।


आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानिए डेविस कप का इतिहास और तस्वीरों में देखिए इंदौर में कैसे तैयारी कर रहे हैं खिलाड़ी