पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेविस कप के दौरान किसी भी खिलाड़ी या दर्शक को ना आए कोई परेशानी

डेविस कप के दौरान किसी भी खिलाड़ी या दर्शक को ना आए कोई परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहर में 31 जनवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय डेविस कप टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा की। यह टूर्नामेंट 2 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब के मैदान में आयोजित होगा।
विजयवर्गीय ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां समय सीमा में इंदौर की गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। यह ध्यान रखें कि किसी भी खिलाड़ी एवं दर्शकों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को सभी सुविधाएं मेहमानों की तरह उपलब्ध करायी जाए। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, डीआईजी राकेश गुप्ता सहित इंदौर टेनिस क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे।