पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन एकादश और रेनेसां क्लब अगले दौर में

यूनियन एकादश और रेनेसां क्लब अगले दौर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। शास्त्री क्लब, यूनियन एकादश, गुलशन क्लब और रेनेसां क्लब ने लक्ष्मणसिंह गौड़ स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। नूतन स्कूल मैदान पर खेली जा रही इस स्पर्धा के दूसरे दिन पहला मुकाबला यूनियन एकादश व मां कनकेश्वरी क्लब के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रही। टाई ब्रेकर में यूनियन एकादश की टीम 3-0 से विजयी रही। दूसरे मुकाबले में गुलशन क्लब ने मून लाईट क्लब को 2-0 से हराया। इस मैच के दोनों गोल अजहर ने 12वें व 50वें मिनट में दागे।
तीसरे मुकाबले में मेजबान शास्त्री क्लब ने मान थापा के 20वें मिनट में किए गए गोल के बदौलत दूसरी पलटन एकादश को 1-0 से हराया वहीं चौथे मुकाबले में रेनेसां क्लब ने रोमांचक अंदाज में रेलवे क्लब को टाईब्रेकर में 4-3 से शिकस्त दी।