पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। अंकित दाणे (94 रन) की अर्धशतकीय पारी की मदद से इंदौर ने एमवाय मेमोरियल सीनियर क्रिकेट स्पर्धा में रीवा के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इंदौर ने दूसरे दिन अपने कल के स्कोर 4 विकेट पर 185 रन से आगे खेलते हुए कुल 465 रनों का स्कोर खड़ा किया। सारांश जैन ने रनों की पारी खेली। स्टंप्स तक रीवा ने 14 ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए थे। एक अन्य मैच में भोपाल संभाग के खिलाफ सागर ने अपनी पकड़ बना ली है।
संक्षिप्त स्कोर : जिमखाना मैदान : इंदौर पहली पारी : 151.4 ओवर में 465 रन (अंकित दाणे 94, सारांश जैन , राहुल बक्षी 44 रन, योगेश रावत 5, संजय मिश्रा 2 विकेट), रीवा संभाग : 14 ओवर में बिना विकेट खोए 27 रन (जफर अली 14*, सागर सक्सेना 13* रन).
एनडीपीएस मैदान : सागर पहली पारी : 91 ओवर में 200 रन (अवदूत समद 86, हरप्रीत सिंह 35 रन, जतिन सक्सेना व दानिश रैन 3-3 विकेट), भोपाल पहली पारी : 50 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन (जतिन सक्सेना 41*, सलमान बेग 35* रन, हरप्रीत सिंह व अक्षय उपाध्याय 2-2 विकेट).
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.