पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमटी फर्जीवाड़े के आरोपियों को नहीं मिली जमानत

पीएमटी फर्जीवाड़े के आरोपियों को नहीं मिली जमानत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. पीएमटी फर्जीवाड़े के सरगना डॉ. जगदीश सागर, व्यापमं के अधिकारी नितिन मोहिंद्रा, अजय कुमार सेन, सीके मिश्रा, संदीप शिल्पकार की जमानत याचिका पर बुधवार को बहस हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।
जस्टिस जेके माहेश्वरी की कोर्ट में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। मंगलवार को भी इस मामले में सुनवाई होना थी, लेकिन केस का नंबर नहीं आ पाया था। 29 से ज्यादा लोगों की जमानत याचिकाएं लगी हुई है। जिला न्यायालय पहले ही जमानत अर्जी खारिज कर चुका है। सभी आरोपियों ने अब हाई कोर्ट की शरण ले रखी है।