पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. पीएमटी घोटाले के मुख्य आरोपी और व्यावसायिक परीक्षा मंडल के पूर्व परीक्षा नियंत्रक के इंदौर और भोपाल स्थित निवास पर आज लोकायुक्त पुलिस ने छापे मारे। इसमें इंदौर में ही ढाई करोड़ रुपए की संपत्ति होने की बात सामने आई है।
त्रिवेदी के विरुद्ध आय से अधिक अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत प्राप्त उनके इंदौर और भोपाल स्थित होने पर उनके निवास स्थान 157 विनय नगर इंदौर, डी-17 चार इमली भोपाल एवं सी-7/74 बंगला भोपाल पर एक साथ आज लोकायुक्त ने छापा मारते हुए तलाशी ली गई । तलाशी में त्रिवेदी के आधिपत्य में 157 विनय नगर इंदौर का दो मंजिला आलीशान मकान, विनय नगर में ही एक अन्य भवन से संबंधित दस्तावेज, ग्राम टोडी तहसील सांवेर में 5.375 हेक्टेयर कृषि भूमि, प्रकृति कॉलोनी बिचौली हब्सी में 2800 वर्गफीट का भूखंड, एक फॉक्सवेगन कार, एक दुपहिया वाहन, बैंक खातों में जमा राशियों, 2.5 लाख की सावधि जमा, निवास से 2.5 लाख के आभूषण, पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में भी 2.5 लाख के आभूषण, एस.टी.एफ. द्वारा त्रिवेदी के निवास से जब्त 25 लाख रू. नकद जब्त किये जाने के दस्तावेज, एक्रोपोलिस कॉलेज राऊखेड़ी इंदौर में भागीदारी संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुए हैं । लोकायुक्त अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक की विवेचना में त्रिवेदी के आधिपत्य में लगभग 2.5 करोड़ रू. की संपत्ति होना ज्ञात हुई है । भोपाल स्थित आवासों पर तलाशी कार्यवाही जारी है । आरोपी का शासकीय सेवाकाल लगभग 28 वर्ष है । आरोपी को शासकीय सेवा से लगभग 80 लाख रू. वेतन आदि से प्राप्त होना ज्ञात हुआ है । प्रकरण में विवेचना कार्यवाही जारी है ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.