पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 4 से चलेगी, रिजर्वेशन शुरू

इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 4 से चलेगी, रिजर्वेशन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 4 फरवरी से चलेगी। यह ट्रेन पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन इंदौर से प्रति गुरुवार को चलेगी। रेलवे ने ट्रेन क उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी है। उधर, उद्घाटक ट्रेन के रिजर्वेशन भी शुरू हो गए है। हालांकि जानकारी के अभाव में रिजर्वेशन बहुत कम हुए।
बजट में घोषित थी ट्रेन: इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बजट में घोषित थी। इसके बाद अब नियमित ट्रेन शुरू होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया था। इसका रिस्पांस काफी अच्छा रहा। स्पेशल ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। पिछले दिनों डीआरएम के सामने रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने भी यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद डीआरएम ललिता वेंकटरामन ने कहा था कि 4 फरवरी से ट्रेन शुरू हो जाएगी।