पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिडिय़ाघर में नन्हें तेंदुए की धूप में मस्ती को देखने उमड़े दर्शक, खिंचे फोटो

चिडिय़ाघर में नन्हें तेंदुए की धूप में मस्ती को देखने उमड़े दर्शक, खिंचे फोटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय में आए डेढ़ माह के नन्हें तेंदुए की धूप में मस्ती देखने के लिए गुरूवार को अच्छी संख्या में दर्शक उमड़े। सुबह करीब 11 बजे तेंदुए को चिडिय़ाघर के अस्पताल के उद्यान में छोड़ा गया। वैसे वहां दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है लेकिन तेंदुए को मस्ती करता देख बड़ी संख्या में बच्चे और दर्शक वहां पहुंच गए।
खास बात यह है कि चिडिय़ाघर में आए इस डेढ़ माह के नन्हें तेंदुए की मायूसी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। वह मां को भूल रहा है। उसे यहां दूध के साथ ही मांस भी दिया जा रहा है।देवास के जंगल से बकरियों के साथ गांव पहुंचे इस नन्हें तेंदुए को वन विभाग की टीम ने यहां पहुंचाया था। शुरू-शुरू में वह मां को याद कर बार-बार चिल्ला रहा था। मायूस था। लेकिन अब यहां के माहौल में घुल मिल गया है। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार जू में नन्हें तेंदुए का मन लग गया है। धूप में मस्ती करता है और उसे देखने के लिए आज दर्शकों की भीड़ लग गई। उम्मीद है कि पिंजरे में आते ही इसे देखने अच्छी-खासी भीड़ उमड़ेगी।