पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. भारत संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) ने पीथमपुर, सांवेर और देपालपुर में सर्वे गुरुवार से आरंभ कर दिया। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि यहां किन-किन स्थानों पर फोर-जी के लिए मोबाइल टॉवर लगाए जाना है। बीएसएनएल लंबे समय से इसकी कवायद कर रहा था। बुधवार को दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में भी इस पर सहमति बन गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने सर्वे शुरू करवाया।
बीएसएनएल अब फोर जी नेटवर्क को गांवों तक भी पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी दिशा में उसने प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। महाप्रबंधक जी.सी. पाण्डेय के अनुसार थ्रीजी की तरह ही अब फोर जी के नेटवर्क को भी इंदौर जिले के गांव-गांव से जोड़ेंगे। पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया है, इसलिए वहां हमारा ज्यादा ध्यान है। फोर जी को लेकर लगातार हम प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि अब कनेक्शन भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं उम्मीद है कि नेटवर्क सुधरने के बाद लगातार हमारे फोर जी कनेक्शन बढऩे की उम्मीद है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.