पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रस्तावित गाइडलाइन जारी, कल से लगेगी आपत्तियां

प्रस्तावित गाइडलाइन जारी, कल से लगेगी आपत्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. गाइडलाइन में प्रॉपर्टी के भाव क्या होंगे, इसके लिए जिला मूल्यांकन कमेटी ने प्रस्तावित भाव तय कर दिए हैं। साल 2014-15 की गाइडलाइन जिला प्रशासन ने जारी कर दी है और यह आम लोगों के लिए पंजीयन विभाग में रखी जा रही है। यहां आम लोग इसे देखकर अपने सुझाव, आपत्ति दे सकेंगे। यह सुविधा दस दिन तक रहेगी, जिसके बाद इन आपत्ति, सुझावों पर एक बार फिर जिला मूल्यांकन कमेटी विचार करेगी और अंतिम रूप देकर इसे लागू करने के लिए महानिरीक्षक पंजीयन, भोपाल के पास केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी को भेज देगी। केंद्रीय कमेटी इन मूल्यों को अंतिम स्वीकृति देगी।
उल्लेखनीय है कि इस बार गाइडलाइन में दामों को अधिक नहीं बढ़ाया जा रहा है। हालांकि अब शहर में आवासीय भूखंड का अधिकतम मूल्य 1.10 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर नहीं होकर 1.15 लाख रुपए होगा। यह क्षेत्र फडनीस कॉलोनी, स्कीम 78 अरण्य, स्कीम 114 और न्यू पलासिया क्षेत्रमें होंगे। दामों में दस फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है ।