पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह गुरुवार ही लौट आए। वैसे उन्हें शुक्रवार को आना था। दिल्ली में उन्होंने यूजीसी के वाइस चेयरमेन और सेकेट्री से मुलाकात की थी। तीन सौगातें भी मंजूर हुई है। इधर, आते ही सुबह 11:30 बजे कार्यालय पहुंचे कुलपति ने सबसे पहले लंबित डिग्रियां बुलवाई।उन पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद तीन दिन की फाइलें भी देखी।
कुलपति यूं तो पर्सनल यात्रा पर दिल्ली गए थे। लेकिन वहां उन्होंने यूजीसी वाइस चेयरमेन और सचिव से मुलाकात कर कुछ पुराने प्रोजेक्ट पर सहमति मांगी। साथ ही दो नए प्रोजेक्ट भी उनके समक्ष रखे। ताकि यूनिवर्सिटी को बड़ी सौगातें मिल सके। कुलपति ने बताया कि मुलाकात बहुत अच्छी रही। उम्मीद है कि एक- डेढ़ माह में यूनिवर्सिटी को कई महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी। इन पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। हमने कागजी कार्रवाई भी आरंभ कर दी है। कुलपति ने कहा कि डिग्रियां लंबित न रहे इसलिए सबसे पहले उन पर हस्ताक्षर कर रहा हूं। हमारी कोशिश है कि छात्रों के डिग्रियों, माइग्रेशन से संबंधित काम सप्ताह से ज्यादा पेंडिंग न रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.