पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली पुलिस ने वृद्धा को लूटा

नकली पुलिस ने वृद्धा को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. पैदल घर लौट रही वृद्धा को दो बदमाशों ने खुद को पुलिसवाला बनाकर लूट लिया। वे महिला से सोने की चूडिय़ां उतरवाकर ले गए। महिला ने शोर मचाया तब तक बदमाश भाग निकले।
पलासिया पुलिस के मुताबिक वारदात श्रीनगर एक्सटेंशन में रहने वाली मोनेशदेवी पति विजयपाल सिंह 58 वर्ष के साथ हुई। गुरुवार सुबह 11.30 बजे वे पलासिया थाने बेटे सचिन के साथ पहुंची। उन्होंने बताया वे इंद्रलोक कॉलोनी वाली रोड से पैदल जा रही थी। इस दौरान दो बदमाश पहुंचे और बोले यहां पर चेकिंग चल रही है। तुमने इतना सारा सोना पहन क्यों रखा है। इसके साथ ही उन्होंने मोनेश को डर दिखाया और सोने की चूडिय़ां उतरवा ली। उन्हें कपड़े में बांधने के बहाने से उन्होंने चूडिय़ां निकाली और भाग निकले। थोड़ी देर बाद वृद्धा को घटना का पता चला तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।