पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मददगार राहगीर वाहन चालक को पुलिस करेगी पुरस्कृत

मददगार राहगीर वाहन चालक को पुलिस करेगी पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. जावरा से इंदौर लौट रहे सुदामानगर का परिवार सांवेर रोड पर धरमपुरी में हादसे का शिकार हो गया। गाय को बचाने में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार का गेट खुला और अंदर सवार लोग बाहर फिंका गए। राहगीर कार चालक ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा और बीस हजार रुपए जमा कराने के साथ परिवार को अपना मोबाइल दे दिया। उसने परिवार को अपना नाम तक नहीं बताया और चला गया। बाणगंगा पुलिस गुरुवार सुबह अरबिंदो अस्पताल पहुंची तो पता चला। पुलिस अब उक्त वाहन चालक को पुरस्कृत करेगी।
यह घटना व्यास परिवार के साथ हुई। टाइपिंग क्लास संचालक विवेक व्यास ने बताया वे परिवार के साथ शादी से जावरा से घर लौट रहे थे। धरमपुरी के पास अचानक उनकी कार के सामने गाय आ गई। उसे बचाने में कार डिवाइडर से टकराई और उछलकर पलट गई। कार का गेट खुलने से विवेक की पत्नी स्वाति, बच्चे केटव व शिवम, दादी सीताबाई, पिता सतीश, रिश्तेदार रीटा बाहर जा गिरे। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीता पति मांगीलाल व्यास (82) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिचित प्रदीप शुक्ला ने बताया मदद करने वाले राहगीर ने अपना नाम तक नहीं बताया। वे गुरुवार को अस्पताल आएंगे। तब परिवार उनका आभार व्यक्त करेगा। हमारे पास सिर्फ उनका मोबाइल है।