पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. कांग्रेस के मिशन 2014 के लिए बनने वाले घोषणा पत्र के लिए सेवादल आम जनता से राय लेगा। 9 फरवरी से शुरू होने वाले इस अभियान के लिए 10 हजार फार्म भरवाएं जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन फार्म भरवाने की तैयारी भी जारी है।
जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक जीतू शर्मा ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता छात्रों, प्राइवेट कंपनी में कार्यरत युवाओं, महिलाओं, शासकीय कर्मचारियों, शिक्षक, प्रोफेसर्स व किसानों के साथ चौपाल लगाकर संवाद करेंगे। इसके बाद मौके पर ही उनसे फार्म भी भरवाएं जाएंगे, जिसमें उनके विचार पूछे जाएंगे। भरे हुए आवेदन सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेंद्र जोशी व प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश को दिए जाएंगे। 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत प्रदेश संगठक योगेश यादव, सांसद सज्जनसिंह वर्मा, प्रवक्ता राजेश चौकसे व विधायक जीतू पटवारी करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.