पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुष्ठ प्रतिरोधी दिवस मनाया

कुष्ठ प्रतिरोधी दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। सामाजिक संस्था दिव्य सार्थक ने ईएसआई परिसर नंदानगर स्थित कुष्ठ सेवा संस्थान में गुरुवार को कुष्ठ प्रतिरोधी दिवस मनाया। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों को टॉवेल, क्रीम, वैसलीन, तेल और भोजन का वितरण किया गया। आश्रम परिसर में श्रेष्ठ बागवानी करने वाले कुष्ठ रोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पीएन देशमुख, प्रो. आरके जैन, केके जैन, रूपेश व्यास, राकेश द्विवेदी और सोनाली यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।