पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. दस दिन पहले कार्रवाई में अपना मकान टूटने से बचा लेने वाले तीन मंजिला मकान में भी गुरुवार को तोडफ़ोड़ शुरू हो गई। यह तोडफ़ोड़ और किसी ने नहीं बल्कि मकान मालिक साहू ने ही शुरू कर दी।दरअसल जब बाणगंगा फोरलेन के लिए कुछ दिन पहले प्रशासन व नगर निगम ने कार्रवाई कर 300 से अधिक निर्माण पर बुलडोजर चलाए थे, तब उस समय नगर निगम इसे नोटिस देना भूल गया था और साहू ने इसी का लाभ उठाकर मकान नहीं तोडऩे दिया।इस पर बाद में साहू कोर्ट में भी अपील करने पहुंच गए और अपना मकान बचा लिया। लेकिन बुधवार को कोर्ट से जैसे ही उनकी याचिका खारिज हुई, प्रशासन ने हाथोंहाथ उन्हें चेतावनी दे दी कि वह मकान खुद तोड़ लें नहीं तो हम खुद तोड़ लेंगे। इस चेतावनी के बाद साहू ने सुबह से ही मजदूर लगाकर अपना मकान तोडऩा शुरू कर दिया। नगर निगम की गैंग भी मौके पर थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.