पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर.सालों से सरवटे बस स्टैंड पर पुराने नोटिस बोर्ड लगे हुए थे, जिनसे बस स्टैंड को गुरुवार को मुक्ति मिली। आरटीओ संजय सोनी ने मौके पर पहुंचकर पुराने बोर्ड हटवाकर नए बोर्ड लगवाए।इसमें बसों की नई समय सारिणी, नई किराया सूची सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी यात्रियों के लिए दी गई है। नए बोर्ड लगने से यात्रियों को भी काफी राहत मिली और जो बस संचालक मनचाहे दाम बताकर यात्रियों को ठग रहे थे, उनसे भी राहत मिली।अब यात्री बोर्ड के अनुसार ही किराया दे रहे हैं। सोनी ने बताया कि सफाईके लिए भी टेंडर हो गए हैं, जो एक तारीख को खोले जाएंगे।इसके बाद एक फरवरी से बस स्टैंड की साफ-सफाई व्यवस्था नई कंपनी के हाथों चली जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था को भी लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है और नए सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए जा रहे हैं। बसों को भी अब स्टैंड के अंदर केवल आधा घंटा पहले आने दिया जा रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.