पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. रुपए के लेन-देन के विवाद में दौलतगंज में गुरुवार को पिता-पुत्र को तीन युवकों ने चाकू मार दिए। घटना के बाद पिता ही स्कूटर पर घायल बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचा। गंभीर घाव होने से उसे निजी अस्पताल भेजा गया।
एमवायएच अस्पताल में गुरुवार शाम 4.45 बजे अब्दुल कलाम अपने बेटे मो.इरफान को लेकर पहुंचे। अब्दुल ने बताया उनका रानीपुरा में कारखाना है। कुछ साल पहले एक युवक को उन्होंने लाखों रुपए जमीन के लिए दिए थे। मगर उसने रुपए नहीं लौटाए। वे रुपए मांगने जाते तो वह धमकी देता। दोपहर में तीन युवक उनके घर पहुंचे। पिता-पुत्र को घर के बाहर बुलाया और विवाद करने लगे। विवाद करते हुए उन्होंने चाकू निकाल लिए। पिता-पुत्र जान बचाने के लिए भागे, लेकिन गिर पड़े। तीनों ने उन पर हमला करते हुए चाकू मार दिए। घटना की जानकारी पर सेंट्रल कोतवाली पुलिस जांच करने पहुंची।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.