पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल के संतृप्ति केंद्र को देश में पहला सम्मान

बीएसएनएल के संतृप्ति केंद्र को देश में पहला सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. भारत संचार निगम लिमिटेड केंद्र(बीएसएनएल) के संतृप्ति केंद्र को देशभर में सर्व सुविधायुक्त केंद्र के रूप में पहला पुरस्कार मिला है। इसके लिए बीएसएनएल इंदौर के महाप्रबंधक जी.सी. पाण्डेय का सम्मान भी किया गया। खास बात यह है कि बीएसएनएल का यह केंद्र अपने आप में इसलिए भी अनूठा है क्योंकि यहां ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपभोक्ताओं को मिल रही है। बताते हैं कि इस तरह की सुविधा पूरे देश में बीएसएनएल के किसी ऑफिस में नहीं है। सम्मान बीएसएनएल महाप्रबंधक श्री पाण्डेय को इंदौर में ही दिया गया है। दिल्ली से आए बीएसएनएल के अधिकारियों ने प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। श्री पाण्डेय ने बताया कि इस केंद्र पर मोबाइल, लैंडलाइन और ब्राडबैंड संबंधी हर समस्या का समाधान मौके पर ही किया जाता है।
यह सेवा शुरू होने के साथ ही बेहद लोकप्रिय हो गई। देश के दूसरे शहरों में भी इस तरह की सेवा शुरू की जा रही है। इधर, बीएसएनएल की इस सेवा को खासा प्रतिसाद मिल रहा है। इसी कारण शिकायतों में भी भारी कमी आई है।