पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। गुरुवार को एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस और परिवार को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच भेजा। शाम को उसका पोस्टमार्टम हुआ।
लसूडिया पुलिस के अनुसार बसंत जाधव नामक एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह देवासनाका परिजन से मिलने गया था। वहां से लौटकर आ रहा था। राहुल गांधी नगर के पीछे रेलवे ट्रैक पर उसने बाइक रोकी और उतरकर सामने से आ रही ट्रेन के सामने खड़ा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग एमवायएच पहुंचे। जहां शाम को उसका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मान रही है। युवक इलेक्ट्रिक सामान सुधारता था। परिजनों का कहना है उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.