पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत को बढ़त दिलाने की होगी कोशिश : यूकी

भारत को बढ़त दिलाने की होगी कोशिश : यूकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। डेविस कप टाई में भारत के यूकी भांबरी चीनी ताइपे के सुंग हुआ यांग के खिलाफ पहला सिंगल्स खेलेंगे। यूकी को उम्मीद है कि वे जीत दर्जकर भारत को बढ़त दिलाने में कामयाब रहेंगे। ड्रॉ के बाद यूकी ने कहा पहला मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है। मैं यह मैच जीतकर ताइपे पर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा। मुझे उम्मीद है मैं भारत को 1-0 की बढ़त दिलाने में कामयाब रहूंगा।
यूकी चीनी ताइपे के 216वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी सुंग हुआ यांग के खिलाफ उतरेंगे तो आत्मविश्वास से लबरेज होंगे। 22 वर्षीय यूकी ने पिछले सप्ताह हवाई में चैलेंजर टूर्नामेंट में वल्र्ड नंबर 89 जैक सेक को हराकर उलटफेर किया था और फाइनल तक पहुंचे थे। वे जूनियर में वल्र्ड नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं। 103वीं रैंकिंग वाले सोमदेव भी अच्छे फॉर्म में हैं। 284वीं रैंकिंग वाले ति चेन के खिलाफ उनका मुकाबला आसान माना जा रहा है।