पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेविस कप की ऐसी भव्य ड्रॉ सेरेमनी कभी नहीं हुई

डेविस कप की ऐसी भव्य ड्रॉ सेरेमनी कभी नहीं हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। इंदौर में डेविस कप की ड्रॉ सेरेमनी ऐतिहासिक रही। एमरल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित समारोह में दोनों देशों की टीमों के अलावा हजारों स्कूली बच्चे मौजूद थे। इस मौके पर रंगारंग समारोह आयोजित हुआ। बच्चों ने गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद बालीवुड अभिनेता जैकी भगनानी और अभिनेत्री नेहा शर्माने अपनी आने वाली फिल्म यंगिस्तान के गाने पर प्रस्तुति दी। अब तक ड्रॉ समारोह एक बंद कमरे में होते रहे हैं जिसमें दोनों देशों के खिलाड़ी के अलावा टेनिस फेडरेशन के अधिकारी मौजूद होते हैं। लेकिन इस समारोह में हजारों लोगों की मौजूदगी ने यादगार बना लिया।
ड्रॉ निकालने के बाद आईटीएफ के डेविस स्मिथ ने कहा मैंने अपने जीवन में डेविस कप के अनेक ड्रॉ समारोह देखे हैं लेकिन आज का समारोह गजब का था। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति और उत्साह ने मजा दुगुना कर दिया। एपी मिश्रा की जगह भारतीय टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान आनंद अमृतराज ने भी समारोह को यादगार बताया। उन्होंने कहा इस समारोह के बाद खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पहला मैच कौन खेल रहा है। उन्होंने कहा सोमदेव ने पिछले साल 650 के बाद रैंकिंग में 90 में जगह बनाई। यह अविश्वसनीय है। यूकी ने चेन्नई ओपन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन में भी दो मैच जीते। अभ्यास सत्र में भी वे बहुत अच्छा खेल रहे हैं। सोमदेव और यूकी शीर्ष 50 खिलाडिय़ों में जगह बनाएंगे। हमारी टीम में अच्छे खिलाड़ी हैं और इनसे अच्छे परिणाम की उम्मीद है।