पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। एमरल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित डेविस कप के ड्रॉ सेरेमनी में भारत और चीनी ताइपे की टीमें पहुंची तो स्वागतकर्ता मेहमान टीम का स्वागत करना ही भूल गए थे। दोनों टीमों ने स्कूल में प्रवेश किया तो भारत की टीम पहले अंदर दाखिल हुई। सभी स्वागत करने वाले बच्चों ने अपने गुलदस्ते भारतीय खिलाडिय़ों को भेंट किए और वे भी उनके साथ ही अंदर चले गए। जबकि मेहमान चीनी ताइपे की टीम बाहर ही खड़ी थी। बाद में जब आयोजकों का इस ओर ध्यान दिलाया गया कि मेहमान टीम बाहर खड़ी है उनका भी स्वागत करें तो बच्चे वापस आए और उन्हें भी गुलदस्ता भेंट किया और ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक ले गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.