पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री ने नहीं समझी डेविस कप की महत्ता

मुख्यमंत्री ने नहीं समझी डेविस कप की महत्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। मध्यप्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे डेविस कप टेनिस टाई की महत्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नहीं समझी और ड्रॉ समारोह में आने से इनकार कर दिया। अब तक जो भी ड्रॉ समारोह होते रहे हैं उसमें संबंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री या राज्यपाल इन समारोहों में अतिथि होते हैं। मध्यप्रदेश टेनिस संघ ने मुख्यमंत्री को ड्रॉ समारोह में अतिथि बनने का प्रस्ताव दिया था लेकिन हॉकी प्रेमी मुख्यमंत्री ने टेनिस के समारोह में शामिल होने से किनारा कर लिया। ऐसे में भारतीय टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल खन्ना और मध्यप्रदेश टेनिस संघ के सचिव अनिल धूपर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर आईटीएफ के डेविस स्मिथ ने ड्रॉ निकाला। एशिया ओसीनिया ग्रुप-1 में भारत और चीनी ताइपे के बीच मैच शुक्रवार सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। जिसमें पहला सिंगल्स यूकी भांबरी और सुंग हुआ यांग के बीच होगा। उसके बाद दूसरे सिंगल्स में सोमदेव देवबर्मन ति चेन से भिड़ेंगे। मैच की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इंदौर टेनिस क्लब में लगभग 2000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।