पानीपत। कागज के जिस नोट के लिए हम सारी जद्दोजेहद करते हैं, वह आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। आपको जानकर हैरत होगी कि आपका नोट आपकी टॉयलेट सीट से भी ज्यादा संक्रमित हो सकता है। नोट में इतने बैक्टीरिया होते हैं, जिसकी वजह से खतरनाक बीमारियां हो सकती है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में चल रहे करंसी शोध में इस तरह के कई लक्षण सामने आए हैं। इसलिए जरा सावधान हो जाइए।
इतने बैक्टीरिया हैं कि ढेरों गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं
शोध में यह बात स्पष्ट हुई है कि नोट में 26 हज़ार से ज्यादा बैक्टीरिया हैं जो कई सामान्य बीमारियों के अलावा गंभीर रूप से बीमार भी कर सकते हैं । [देखें अगली स्लाइड में ]
मंत्रालय को लिखा रिसर्च के लिए तो मंजूर हुए 23.69 लाख
सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुराग खटकड़ का कहना है कि इस गंभीर मामले को लेकर उन्होंने साइंस एंड टेक्नोलाजी मंत्रालय को रिसर्च करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। मंत्रालय ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए 23.69 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत किया है।
एक रुपए का नोट जारी ने करने के लिए भेजी सरकार को रिपोर्ट
एक रुपए का नोट जारी करने के संदर्भ में उन्होंने भारत सरकार को 50 पेज की रिपोर्ट बनाकर इसे जारी नहीं करने के लिए भेजा है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, केंद्र व राज्य सरकार को भेजी गई है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़े 26 हजार तक बैक्टीरिया हो सकते हैं नोट में...