बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के डाबौथा गांव के नजदीक एक प्राइवेट बस और स्कूल बस की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 छात्राओं की मौत हो गई जबकि 28 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, वहीं 2 को दिल्ली रेफर किया गया है। 4 गांव के बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी बस...
- हादसा सुबह 7.45 बजे का है। स्कूल बस 4 गांव के बच्चे लेकर बहादुरगढ़ की तरफ जा रही थी।
- दूसरी तरफ से बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ एक प्राइवेट बस सवारियों से भरी हुई आ रही थी।
- प्राइवेट बस और स्कूल बस में आमने-सामने से टक्कर हुई।
- टक्कर के बाद एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 2 गंभीर रुप से घायल बच्चों को दिल्ली रेफर किया गया है। कुल 28 घायल हैं।
- हादसे के बाद पास से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की बसों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ये हैं घायल
आयुषी, उसका भाई सागर, नेहा, दीप्ति, तृप्ति, दिपांशु, रोहित, रेनू, मुकेश, रितु, जया, सुमीत, देवांश, दीपक, नरेंद्र, सिमरन, आकांक्षा, आर्यन, मोहित, रजनी, ऋषिका, कमल, दीपा, खुशी, अंजू, अमित, सुमित और आयुष घायल हो गए।
इनकी हुई मौत
ज्योति पुत्री नरेंद्र निवासी गोयला कलां और स्वीटी पुत्री रामेश्वर निवासी गोयला कलां दोनों लड़कियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ज्योति स्कूल बस के ड्राइवर की भतीजी थी।
उपायुक्त ने कहा घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा प्रशासन
बहादुरगढ़ के एसपी सुमित कुमार मौके पर पहुंचे हुए हैं। उनका कहना है कि हादसे की जांच कर रहे हैं। दोनों बसों के ड्राइवर जख्मी है, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहादुरगढ़ की डीसी अनिता यादव ने अस्पताल में पहुंचकर बच्चों का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का ईलाज प्रशासन द्वारा करवाया जाएगा। वहीं दोनों बसों के ड्राइवर के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाएंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो...