सिरसा। सिरसा में घनी धुंध ने खूब कहर बरपाया। सोमवार रात और मंगलवार सुबह घटित दो सड़क दुर्घटनाओं दो लोगों की जान चली गई, जबकि 24 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मरने वाले दोनों व्यक्ति पंजाब के फिरोजपुर शहर के रहने वाले थे।
खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के वार्ड-31 के रहने वाले बेअंत सिंह अपने एक साथी संजीव कुमार के साथ देर रात करीब 11 बजे सिरसा से फिरोजपुर की तरफ लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर पर गांव साहुवाला के पास इनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के कारण दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए यहां के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और धुंध रही है।
रोडवेज की बस और ट्रक में हुई भिड़ंत
दूसरा हादसा मंगलवार सुबह यहां डिंग रोड पर हुआ, जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस और एक ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। मालूम पड़ा है कि सुबह करीब 8 बजे गुड़गांव डिपो की एक बस सिरसा की तरफ आ रही थी, इसमें अक्सर नौकरी-पेशा लोग सफर करते हैं। डिंग रोड पर इस बस की एक ट्रक के साथ टक्कर हो जाने से बस में सवा 22 लोग घाल हो गए, वहीं दोनों वाहनों के चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें अौर फोटोज..............................