पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • १६ साल से आतंक का दूसरा नाम था संदीप, पुलिस को नहीं मिलते थे गवाह

१६ साल से आतंक का दूसरा नाम था संदीप, पुलिस को नहीं मिलते थे गवाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरसा। सिरसा जिले में नाथूसरी चोपटा खंड के गांव गुड़ियाखेड़ा में 5 साल के एक बच्चे की सैप्टिक टैंक में डूब जाने से मौत हो गई। घर के पास ही खेल रहे इस बच्चे का शव देर रात तब मिला, जब परिजन अगल-बगल उसे ढूंढकर थक चुके थे। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया है।

तलाश के दौरान चप्पल से चला पता

सुरेश श्योराण ने बताया कि उसका 5 वर्ष का बेटा अंकित शाम 5 बजे के करीब कुछ बच्चों के साथ घर के नजदीक बने प्लॉट में खेल रहा था। खेल-खेल में अंकित पास ही टूटे हुए सैप्टिक टैंक में गिर गया। परिजनों को पता नहीं था, लेकिन रात होने तक भी जब बच्चा घर नहीं आया तो उसे ढूंढ़ना शुरू किया। अचानक रात करीब आठ बजे जब घर के नजदीक खाली पड़े प्लॉट में पहुंचे तो वहां बने सैप्टिक टैंक के नजदीक एक चप्पल पड़ी थी। उसे देखकर टैंक में झांककर देखा तो अंकित का शव गंदगी पर उतरा रहा था।

ऐसे हुआ हादसा

परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से अंकित को बाहर निकाला तो वह मृत अवस्था में था। सुरेश ने बताया कि सैप्टिक टैंक का कुछ हिस्सा टूटा हुआ था, जिस पर लोहे का एक पतरा ढक रखा था। बच्चे का पैर पतरे पर गया होगा, जिससे वह टैंक के अंदर गिर गया। मंगलवार को जमाल चौकी पुलिस ने इसी बयान पर मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...