गुड़गांव। गुड़गांव में एक निजी अस्पताल में नर्स के साथ उसी के साथ काम करने वाले दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर और एंबुलेंस चालक में से कंपाउंडर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी कंपाउंडर काबू, ड्राइवर फरार
गुड़गांव की एसीपी सदर धारणा यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गुड़गांव पुलिस ने सिटी पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर एक आरोपी कंपाउंडर अभय प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी एंबुलेंस ड्राइवर श्याम फरार चल रहा है। पीड़िता मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है।
यह है आरोप
उसका आरोप है कि करीब पांच दिन पहले आरोपी कंपाउंडर ने अस्पताल में पहले उससे रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक उसके अगले दिन कंपाउंडर अभय प्रताप ने श्याम के साथ मिलकर पीड़िता को जबरदस्ती सेक्टर 5 इलाके के एक मकान में ले गए। वहां पर दोनों ने बारी—बारी पीड़िता से गैंगरेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की स्लाइड में देखें और फोटो......................