पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हीहिकहिहकिह कतिहेकगबहक िबअइिक गबक गअि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत/चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मंगलवार को हरियाणा सीएम निवास पर जाट प्रतिनिधियों की हुई मीटिंग के बाद जाट आरक्षण आंदोलन 31 मार्च तक टाल देने का फैसला लिया गया है। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाने का भरोसा दिया, वहीं नरवाना में चल रहा आमरण अनशन बुधवार को सुभाष बराला खत्म करवाएंगे।
इसलिए त्याग दिया बंद का ऐलान

- दरअसल केंद्रीय और राज्य स्तर पर जाट आरक्षण रद्द हो चुका है। ऐसे में देश और प्रदेश के सभी जाट संगठन सरकारों पर दबाव बनाने को एकजुट हो गए हैं।

- रविवार को नरवाना में अखिल भारतीय आदर्श महासभा के बैनर तले जाट आरक्षण क्रांति महारैली विभिन्न खापों से 11 प्रतिनिधियों को लेकर एक कमेटी बनाई गई।

- इस कमेटी का नरवाना मिनी सचिवालय में आमरण अनशन दो दिन से जारी है, वहीं मंगलवार को आदर्श जाट महासभा के लोगों ने सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी, जो सीएम से बातचीत के बाद वापस ले ली।

- चंडीगढ़ में सीएम से हुई बैठक के बाद जाटों ने बंद का ऐलान रद्द कर दिया, लेकिन भिवानी में जाट नेता हवा सिंह सांगवान का कहना है कि 12 फरवरी को मय्यड़ रैली को छोड़कर 31 मार्च तक कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

- अब जाट आरक्षण की वैधानिकता और क़ानूनी मुद्दों पर 31 मार्च तक समिति अपनी रिपोर्ट देगी।

इन 11 लोगों की कमेटी बैठी है अनशन पर

-दहिया खाप से वीरेंद्र दहिया और सुनीता दहिया

-धनखड़ खाप से प्रकाश सिंह और राजेश धनखड़

-फौगाट खाप से राजेंद्र फौगाट

-पंघाल खाप से दलजीत हिसार

-मलिक खाप से जसवीर मलिक

-चहल खाप से सुभाष चहल, बड़ौदा

आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो............................

खबरें और भी हैं...