पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • यौन उत्पीड़न के गवाह पर हमले के आरोप में ७ दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए नारायण साईं

यौन उत्पीड़न के गवाह पर हमले के आरोप में ७ दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए नारायण साईं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। यौन उत्पीड़न प्रकरण के मुख्य गवाह पर हमला करवाने के आरोप में नारायण साईं की मंगलवार को पानीपत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी हुई। जेएमआईसी मधुर बजाज की अदालत में हुई सुनवाई के बाद नारायण साईं को 7 दिन के लिए 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में करनाल जेल भेज दिया गया है।  
 
 
कड़ी सुरक्षा के बीच पानीपत लेकर पहुंची सूरत पुलिस 
सूरत जेल में बंद नारायण साईं को सूरत पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच पानीपत लेकर पहुंची। पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले नारायण साईं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूछताछ करने के लिए गुहार लगाई थी। 
 
 
मुख्य गवाह पर करवाया था हमला
आसाराम के बेटे नारायण साईं पर दो बहनों का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। इस मामले में महेंद्र चावला को मुख्य गवाह बनाया गया था। महेंद्र चावला ने इसके बाद अपनी जान का खतरा बताया था। हरियाणा पुलिस ने इसके बाद चावला को सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी। इस दौरान 13 मई को दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और चावला के घर में फायरिंग कर दी। इसमें चावला घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
 
पुलिस को दिए बयान में चावला ने कहा था कि उनपर हमला करवाने वाले मुख्य आरोपी आसाराम और नारायण साईं है। बाप बेटा नहीं चाहते हैं कि मैं उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही दूं। इसके कारण उसपर हमला करवाया गया। पुलिस कई बार पूछताछ के लिए नारायण साईं को पानीपत लाना चाहती थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी।
 
 
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो....................
फोटो: नवीन मिश्रा
खबरें और भी हैं...