पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • लोकसभा चुनाव मोदी के गाने गाकर मचाई थी धूम, अब सरकार ने दिया ईनाम

लोकसभा चुनाव मोदी के गाने गाकर मचाई थी धूम, अब सरकार ने दिया ईनाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। फरीदाबाद में बैंक में खाता खुलवाने के दौरान हुई एक शख्स से मुलाकात महिला को अपनी अस्मत और संपत्ति देकर चुकानी पड़ी। युवक ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बदनाम करने का भय दिखा आरोपी चार साल तक यौन शोषण करता रहा। 
 
 
बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर लिया झांसे में
एनआईटी में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2007 में हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने पिता के साथ रह रही थी। उसके पिता की भी 3 जून 2011 को मौत हो गई। पिता का बैंक खाता कैनरा बैंक में था। उनकी नॉमिनी होने के कारण उसे बैंक में खाता खुलवाना था। वहां दो शख्स थे। इनमें एक संदीप और दूसरा हरपाल था। हरपाल ने पीड़िता की मदद करने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फोन करके वह पीड़िता के घर आने-जाने लगा। 
 
 
पीड़िता का आरोप है कि एक दिन मौका देखकर वह उसे डबुआ कॉलोनी स्थित अपने पुराने घर ले गया। वहां उसने पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे बदनाम करने का भय दिखाकर वह उसका यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि इस दौरान हरपाल ने उनके मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम पर करवा ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...