पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • कोहरे के चलते टकराए २५ वाहन, ४ लोगों की मौत, एक घायल

कोहरे के चलते टकराए २५ वाहन, ४ लोगों की मौत, एक घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. हरियाणा में नीलाखेड़ी नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते दो सड़क हादसे हो गए। 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। 15 से ज्यादा घायल हैं। शादी में शामिल होने अमृतसर जा रहा था परिवार...
ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
- हादसा करनाल के पास नीलोखेड़ी में नेशनल हाईवे नंबर-1 पर हुआ।
- पुलिस के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस वजह से पीछे चल रही कार टकरा गई।
- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी कार ट्रक के नीचे घुस गई। इसके बाद एक-एक करके 15 गाड़ियां यहां एक-दूसरे से टकरा गईं।
- कार को एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाला जा सका।
- हादसे में लखनऊ से अमृतसर जा रहे एक परिवार के पांच लोगों में से चार की मौके पर मौत हो गई।
- मरने वालों की पहचान गुरपाल कौर, अदिति, प्रभजीत सिंह और हरिंदर सिंह के रूप में हुई है।
- एक घायल को करनाल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- पूरा परिवार मृतक हरिंदर सिंह की मंगनी के लिए अमृतसर जा रहा था। हादसे के वक्त कार हरिंदर सिंह ही चला रहा था।
- दूसरा सड़क हादसा इससे कुछ दूरी पर पुलिस चौकी के सामने हुआ। यहां 10 गाड़ियां धुंध की वजह से टकरा गईं।
- दोनों हादसों में 15 से ज्यादा लोग लोग घायल हैं। (यहां पढ़ें: प्रदेश में खूब बरपा हादसों का कहर)
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...