पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाई कैंटर को आग

हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाई कैंटर को आग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल। पलवल में अलीगढ़ रोड पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जहां रोड जाम कर दिया, वहीं कैंटर को आग लगा दी। बाद में करीब सवा घंटे के बाद पुलिस ने आकर जाम खुलवाया।
पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए प्रदर्शनकारी
-घटना पलवल-अलीगढ़ रोड पर पड़ते गांव चांदहट में सुबह 8 बजे घटी। गांव का युवक धर्मेंद्र बाइक पर कहीं जा रहा था।
-अचानक पीछे से आ रहे एक कैंटर चालक का संतुलन बिगड़ा और इसकी टक्कर से धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
-इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक धर्मेंद्र के परिजनों को साथ लेकर रोड पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कैंटर में आग भी लगा दी।
-उधर सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची तो कैंटर को आग लगाने वाले प्रदर्शनकारी मौके से भाग खड़े हुए, जबकि मृतक युवक के परिजन वहीं पर डटे हुए थे।
-करीब एक घंटे बाद पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
-इस बारे में डीएसपी भगत राम ने बताया कि मृतक युवक धर्मेंद्र के भाई लछमन के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर इसकी तलाश शुरू कर दी है।
-साथ ही उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों के हवाले कर दी जाएगी।
प्रदेश के कई इलाकों में दुर्घटनाएं बनी जानलेवा
-रोहतक: मकडौली टोल प्लाजा के पास कोहरे के चलते भिड़े दर्जनों वाहन। ट्रक चालक की मौत, 5 लोग घायल, PGI रेफर
-अंबाला: नेशनल हाईवे नंबर 1 पर जंडली पुल के पास ऑटो ने मारी बाइक को टक्कर। बाइक सवार की एक की मौत, एक घायल। मृतक की पहचान कलायत निवासी कमल के रूप में हुई
-सोहना(गुड़गांव): छात्राओं से भरा ऑटो पलटने से 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर घायल हो गई।
-कैथल: गांव कैलरम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर ऑटो व रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। एक को पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर किया गया है। कोहरे के कारण हुए इस हादसे के शिकार सभी लोग गांव बाता से शादी का सामान लेने के लिए कैथल आ रहे थे। सामने से आ रहे ऑटो को बस ने साइड मार दी। जिसमें सवार लोग दूर-दूर जाकर गिरे। लड़के पिता सुखदेव की इस हादसे में मौत हो गई है।

-गोहाना: महम रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर। बाइक सवार की मौत, मृतक की पहचान गोहाना के देवी लाल नगर निवासी मनोहर लाल के रूप में हुई है। वह अपने गांव मदीना से गोहाना आ रहा था।

आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटोज......................
खबरें और भी हैं...