गोहाना। गोहाना में बरोदा रोड पर स्थित नहर में गिरी एक कार के अंदर युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शास्त्री नगर का रहने वाला था पवन, चलाता था ऑटो
-प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार सुबह बरोदा रोड पर पड़ती नहर में एक कार पड़ी होने की सूचना मिली।
-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पास के ग्रामीणों की मदद से कार को नहर से निकलवाया तो इसमें एक युवक की लाश पाई गई, जिसकी पहचान उसकी जेब से मिले कागजात से हुई है।
-गोहाना के शास्त्री नगर का रहने वाला पवन नामक यह युवक पवन ऑटो चलाता था।
कल सुबह घर से ले गए युवक
-पुलिस ने पवन के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गोहाना बरोदा फाटक के पास रहने वाले 2 युवकों में बाबला व भीम में कहासुनी चली आ रही थी।
-मंगलवार सुबह दोनों इसे घर से अपने साथ लेकर गए थे, लेकिन पवन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
-आज सुबह पता चला कि पवन नहर से निकाली गई एक कार में मृत पाया गया है।
-हालांकि पुलिस अभी इसे एक हादसा बता रही है। माना जा रहा है कि कार में 3-4 युवक सवार थे और गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी नहर में गिर गई, जिससे एक युवक पवन की मौत हो गई।
-दूसरी तरफ परिजनों ने दोनों युवकों पर पवन को मारकर नहर में डाल देने की आशंका जताई है। थाना सदर के जांच अधिकारी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो...................