पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पेट के कीड़े मारने की दवा से बिगड़ी १५ स्कूली बच्चों की हालत, अस्पताल में भर्ती

पेट के कीड़े मारने की दवा से बिगड़ी १५ स्कूली बच्चों की हालत, अस्पताल में भर्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत। सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई पेट के कीड़ों की गोली से 15 स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ गई। इन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहीं परिजन भी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े।
कक्षा 2 से 5 तक के हैं सभी बच्चे
-प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंदू विद्यापीठ स्कूल में कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने कृमिनाशक गोली खिलाई थी।
-कुछ ही देर बाद 9-10 साल की उम्र के 15 बच्चों की तबीयत खराब हो गई।
-बच्चों को स्कूल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करवाया, वहीं सूचना पाकर परिजनों में भी हड़कंप मच गया।
-सिविल अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ अलंकृता ने बताया कि बच्चों को एंटीबायोटिक्स दे दी गई है।
-फिलहाल हालत में सुधार है, जिसके चलते सभी बच्चों को छुट्‌टी दे दी गई है।
-उनका कहना है कि बच्चे खाली पेट होंगे, जिसके चलते ऐसा हुआ होगा, नहीं तो इस दवाई का इतना बुरा असर नहीं होता।
खबरें और भी हैं...