पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • अगले सप्ताह कई कार्यक्रम, बागवानी प्रशिक्षण के लिए १७ को पहुंचें किसान

अगले सप्ताह कई कार्यक्रम, बागवानी प्रशिक्षण के लिए १७ को पहुंचें किसान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अगले सप्ताह कार्यक्रमों की धूम रहेगी। 18 फरवरी को विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर कॉलेज में पारितोषिक वितरण समारोह होगा। वहीं रामधन सिंह बीज फार्म द्वारा 17 से 23 फरवरी तक बागवानी फसलों का प्रवर्धन एवं नर्सरी प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
600 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
-पारितोषिक वितरण समारोह के बारे में जानकारी एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन डॉ. आरके पन्नू ने सांझा की।
-उन्होंने बताया कि कार्यक्रम एग्रीकल्चर कालेज सभागार में प्रात: 11 बजे आरंभ होगा, जिसमें 600 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
-समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के उप-महानिदेशक (बागवानी विज्ञान) डॉ. एनके कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि होंगे, जबकि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएस खोखर समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
-इस अवसर पर शैक्षणिक तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
कॉलेज की मैग्ज़ीन और महत्वपूर्ण उपलब्धियां 2014-15 नामक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।
सीटें सीमित, चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर
-रामधन सिंह बीज फार्म द्वारा आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के बारे में फार्म के निदेशक डॉ. आरसी पूनिया ने बताया कि सीटें सीमित होने के कारण किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
-प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक किसान 17 फरवरी को विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3 के नज़दीक स्थित रामधन सिंह बीज फार्म के कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
-उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष इस प्रशिक्षण में भाग ले चुके किसानों को इस बार शामिल नहीं किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...