जींद। जींद के अलेवा खांडा गांव में गुरुवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक स्कूल संचालक को गोली मार दी। संचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली मारने वाले आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद से रोहतक पीजीआई रेफर किया संचालक को
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार 10.30 बजे की है।
- स्कूल संचालक त्रिलोक भारद्वाज को बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पीठ में गोली मार दी।
- गोली लगने के बाद त्रिलोक को जींद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
- अलेवा थाना के एसएचओ रामनिवास का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो.....................
फोटो: बिजेंद्र मराठा