टोहाना (फतेहाबाद)। एक व्यापारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। व्यापारी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपने दोस्तों पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई है। दोस्तों ने हड़प लिए 95 लाख के प्लॉट और नकदी...
- शहर के रेडीमेड दुकान संचालक भूषण गोयल ने अपनी मौत के लिए 2 दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया है, जिनके नाम सुभाष छानेवाला और भूपेंद्र उर्फ भूप्पी हैं।
- सुसाइड नोट में गोयल ने लिखा है कि इन दोनों दोस्तों ने 1.10 लाख की देनदारी से बचने के लिए उसका एक महिला वेटर के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो के आधार पर वे दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे।
- बाद में इसी काे हथियार बनाकर सुभाष छानेवाला ने 95 लाख के प्लॉट हड़प लिए, वहीं भूपिंद्र से 5 लाख नकद व 10 लाख की लॉटरी से संबंधित पैसे लेने थे।
- भूषण जब भी पैसे की मांग करता तो दोनों धोखेबाज दोस्त वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते थे। दोनों ने पैसे देने से मना कर दिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो...