पड़ोसी युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर १४ वर्षीय बच्ची को बना दिया गर्भवती
स्ह्वस्रद्धद्बह्म् क्चड्डद्बह्यद्यड्ड
फरीदाबाद। फरीदाबाद खोरी गांव में १४ वर्षीय एक बच्ची के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया है। मां को इस बात का शक हुआ तो खौफजदा पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
- पीड़िता १४ साल की है और सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो महीने पहले उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी के लिए बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला सूरज अपने दोस्त अकरम को लेकर घर में घुस आया।
- जान से मारने की धमकी देकर पहले सूरज ने दुष्कर्म किया, फिर उसके दोस्त अकरम ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद दोनों ने उसे जान से मारने का भय बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता को दो महीने से मासिक धर्म नहीं हुआ। यह बात उसकी मां को पता चली तो उसने इसका कारण पूछा।
- कारण पूछने पर पीड़िता ने सूरज और अकरम द्वारा किए गए दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। यह पता चलने पर माता-पिता अपनी बेटी को लेकर सूरजकुंड थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- दोनों युवक फरार है। पुलिस आयुक्त सुभाष ने इस केस की छानबीन एसीपी फरीदाबाद आस्था मोदी को सौंपी है। एसीपी ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- पीड़ित परिजनों ने पुलिस से अपनी बेटी का गर्भपात कराने में मदद की गुहार लगाई थी। पीड़िता के गर्भपात का फैसला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और अदालत पर छोड़ दिया है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़े