पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • फेसबुक पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर जबरदस्ती शादी अब किया अप्राकृतिक यौनाचार

फेसबुक पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर जबरदस्ती शादी अब किया अप्राकृतिक यौनाचार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की रहने वाली एक महिला ने दिल्ली के रहने वाले एक युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर जबरदस्ती शादी करने और अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर भी मामला दर्ज न करने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
दोस्तों और देवरों ने भी किया दुष्कर्म का प्रयास
बल्लभगढ़ के खत्रीवाड़ा में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा की जुलाई 2014 में फेसबुक पर दिल्ली गोविंदपुरी के नितिन गोयल से दोस्ती हुई थी। नितिन ने उसे सितंबर 2014 में अपोलो जसोला पार्क मेट्रो स्टेशन पर घूमने के लिए बुलाया और उसे तहसीन नामक दोस्त के घर ले गया। वहां उसे पेय पदार्थ में नशीली वस्तु खिला दी। आरोप है कि वह बेहोश हो गई तो उसके साथ नितिन ने दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म की तहसीन ने वीडियो क्लिप बनाई।
इस वीडियो को इंटरनेट पर डालने की बात कहकर नितिन ने उससे जबरदस्ती शादी की। पीड़िता ने परिवार वालों की रजामंदी के बगैर गाजियाबाद स्थित आर्यसमाज मंदिर में 17 नवंबर 2015 को शादी कर ली। नितिन ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करना शुरू कर दिया। देवर अतुल गोयल और केशव गोयल पर भी दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं अब पीड़िता को उसका पति कोठे पर बैठाने की धमकी दे रहा था।
महिला पुलिस ने धमकाया
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं कि उल्टा बदसलूकी की। मामले पर फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सुभाष यादव का कहना है कि इस घटना की जानकारी नहीं है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी से बात करके उन्हें आवश्यक निर्देश दे रहा हूं।
खबरें और भी हैं...