रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव नांगल जमालपुर में पति द्वारा रोजाना शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के विवाद में पति ने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी जहर खा जान दे दी। कुंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शराब को लेकर रोज होता था झगड़ा
- गांव नांगल जमालपुर निवासी 33 वर्षीय शेरसिंह पुत्र सूरजभान शराब पीने का आदी था, जिसको लेकर रोजाना उसका व उसकी पत्नी नीलम का विवाद रहता था।
- गुरुवार दोपहर को भी जब शेरसिंह शराब पीकर घर में झगड़ा करने लगा तो उसकी पत्नी ने उसे टोका तो आवेश में आकर शेरसिह ने लोहे की रॉड से नीलम के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया।
- उसे लहूलुहान हालत में छोडक़र फरार हो गया, कुछ देर बाद ही उसने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया।
- परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में रेवाड़ी स्थित ट्रामा सैंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने 28 वर्षीय नीलम को मृत घोषित कर दिया।
- शेरसिंह की अति गंभीर हालत के कारण उसे रोहतक स्थित पीजीआईएमएस के लिए रैफर कर दिया गया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
- इस बारे में कुंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि मृतका व उसके पति के बीच शराब को लेकर घरेलू कलह रहती थी। मृतक शेरसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है और दोनों के शवों को रेवाड़ी स्थित शवदाह गृह में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा