पानीपत। विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षा में मोबाइल व अन्य डिवाइस से होने वाली नकल को रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के कुलपतियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यूजीसी के प्रोफेसर जसपाल संधू ने यह निर्णय लिया है।
हाइटेक डिवाइस से लगेगी नकल पर नकेल
परीक्षा में अब हाईटेक डिवाइस की मदद से भी नकल करना आसान नहीं होगा। इसके लिए हाई सिक्युरिटी जैमर का उपयोग किया जाएगा। इससे परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, स्पाई गैजेट्स काम नहीं करेंगे। इस संबंध में यूजीसी के सचिव जसपाल एस. संधू ने देशभर के कुलपतियों को आदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी(सुरक्षा) आरती भटनागर के पत्र का भी जिक्र किया गया है। इसके अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों को परीक्षा के दौरान जैमर लगाने की अनुमति दी गई है। साथ ही केंद्र सरकार की जैमर नीति के तहत जैमर लगाने, उसके रखरखाव के संबंध में कॉलेजों को प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।
आगे की स्लाइड्स में जाने क्या है जैमर तकनीक..........................................