पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी। चरखी दादरी में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक में उपचाराधीन है। हादसा देर रात का है, जिस दौरान दोनों को घायवस्था में भर्ती करवाया गया था।
घर लौट रहे थे धानकान बस्ती के दो युवक
-प्राप्त जानकारी के अनुसार धानकान बस्ती के दो युवक मोटरसाइकिल पर देर रात करीब 11 बजे घर की तरफ लौट रहे थे।
-भिवानी-दादरी रोड पर अज्ञात वाहन ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
-दोनों को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन यहां से हालत गंभीर होने के चलते रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया।
-शुक्रवार सुबह पीजीआईएमएस में इलाज के दौरान इनमें से एक युवक की मौत हो गई।
-सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, वहीं पोस्टमार्टम की कार्यवाही भी शुरू कर दी थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों के नामों का खुलासा नहीं हो पाया है, वहीं परिजनों से भी बात नहीं हो पाई है।