पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • पानीपतः फैक्ट्री में लगी आग में जिंदा जला एक मजदूर

पानीपतः फैक्ट्री में लगी आग में जिंदा जला एक मजदूर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आनंद इंटरनेशनल फैक्ट्री में आग लग जाने से एक मजदूर जिंदा जल गया। आग अभी भी लगी हुई है, जिसमें कुछ और मजदूरों के भी फंसे होने की सूचना मिल रही है। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में खड़ी बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। भारी नुकसान की सूचना है।
1 दर्जन दमकल गाड़ियां बुझा रही आग
- आग सुबह लगभग 8.40 बजे लगी।
- सुबह की शिफ्ट के कारण 60 मजदूर पहुंचे हुए थे।
- आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग भड़कते ही कुछ तो भाग निकले, लेकिन प्लांट के अंदर कुछ मजदूर फंस गए।
- झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जिसकी पहचान रामप्रकाश के रूप में हुई है। रामप्रकाश का शव दीवारें तोड़कर बाहर निकाला गया।
- दमकल विभाग की 1 दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटो..................
सभी फोटोः नवीन मिश्रा, पानीपत