यमुनानगर। यमुनानगर के गांव भंभोली के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी पुत्रवधू की मौके पर ही मौत हो गई। यह परिवार बेटी की मौत के बाद फूल उठाने की रस्म पर यमुनानगर की तरफ आ रहा था, रास्ते में इनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
परखच्चे उड़ गए कार के
-राजीव ने बताया कि उसकी बहन सोनिया की ननद की बीते दिनों मौत हो गई थी। आज उसके फूल उठाए जाने थे।
-मुस्तफाबाद के रहने वाले उसके जीजा शिवचरण अपने पिता अमरनाथ कपूर और पत्नी सोनिया के साथ कार में यमुनागनर के आजाद नगर जा रहे थे।
-गांव भंभोली के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इंजन समेत आगे का पूरा भाग डैमेज हो गया।
-इस हादसे में शिवचरण की पत्नी सोनिया और उसके पिता अमरनाथ की मौके पर मौत हो गई, जबकि गनीमत रही कि कार चला रहे शिवचरण को खरौंच तक नहीं आई।
-उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें और फोटो...........................................